Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में, इन इलाकों में AQI 400 के पार
Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। कुछ इलाकों का AQI 400 के पार दर्ज किया गया है।
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बिगड़ा।
Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा अब तक 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। बीते दिन यानी मंगलवार की तुलना में आज बुधवार को सुबह एनसीआर का AQI ज्यादा दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के ताजा आंकड़ों की माने तो दिल्ली का AQI आज सुबह करीब 7 बजे 376 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' स्तर तक था। वहीं बीते दिन सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 372 से दर्ज किया गया था। ऐसे में राजधानी का AQI बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह चांदनी चौक इलाके का AQI सबसे खराब रहा है, और यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 दर्ज किया गया, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में माना गया है। वहीं जहांगीरपुरी इलाके में AQI 406 दर्ज किया गया। वहीं जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम के आसपास के एरिया में यह 405 रिकॉर्ड किया गया है। CPCB का कहना है कि 0 से 500 तक के AQI को 6 श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें हर प्रदूषण के स्तर और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के बताता है।
किस इलाके का कितना AQI?
दिल्ली के ITO का AQI 357 दर्ज किया गया है। वहीं आर के पुरम 356, पंजाबी बाग 377, दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस 339, नेहरू नगर का 395, द्वारका सेक्टर -8 का 348, पटपड़गंज का 351, अशोक विहार 388, सोनिया विहार 337, जहांगीरपुरी 406, रोहिणी 400, विवेक विहार 400, ओखला फेज-2 351 वजीरपुर 406, बवाना 405, मुंडका 377, आनंद विहार 390, चांदनी चौक 371 और बुराड़ी क्रॉसिंग का AQI 369 दर्ज किया गया है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।