Yamuna Riverfront Development: दिल्ली में यमुना तट पर दुकान-बाजार के लिए मिल रही जगह, DDA देगा लाइेसंस; जानें पूरी डिटेल्स

Yamuna Riverfront: दिल्ली में यमुना के किनारे कई जगहों पर दुकान और टेंपरेरी बाजार खोलने के लिए जगह की नीलामी की जा रही है। इसके लिए DDA ने टेंडर जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी डिटेल्स...

Updated On 2025-06-01 09:47:00 IST

यमुना तट पर दुकान-बाजार खोलने के लिए DDA देगा लाइसेंस

Yamuna Riverfront Development: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) यमुना नदी के किनारे विकसित एरिया में कुछ पार्कों में बाजार और दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है। DDA के इन पार्कों में असिता ईस्ट, बांसेरा और यमुना वाटिका शामिल हैं। इन क्षेत्रों में दुकान खोलने के लिए DDA की और से टेंडर जारी किया गया है।

साथ ही DDA की ओर से लाइसेंस फीस से लेकर एलिजिबिलिटी तक पूरी जानकारी दी गई है। बता दें कि DDA यमुना नदी के किनारे 22 किमी के हिस्से में 11 प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रहा है।

इन जगहों पर बाजार खोले जाएंगे

DDA की ओर से भगवान बिरसा मुंडा चौक (सराय काले खां) पर कालिंदी अविरल नामक एक प्रोजेक्ट में 'बांसेरा' पार्क बनाया गया है। इस पार्क बांस के थीम पर विकसित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पार्क में पहले से कैफे मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद भी 840 स्क्वायर मीटर जगह खाली बची हुई है। इससे टेंपरेरी मार्केट खोलने के लिए नीलाम किया जा रहा है। इसके लिए DDA ने टेंडर जारी किया है।

इसमें बताया गया कि इस जगह की 3 साल के लिए नीलामी कम से कम 25 लाख रुपए में की जा रही है। टेंडर में बताया गया कि चयनित एजेंसी को इस एरिया में एक टेंपरेरी मार्केट का डिजाइन तैयार करके उसका निर्माण करना होगा। साथ ही उसका संचालन और मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी संभालनी होगी। जानकारी के मुताबिक, इस बाजार में एक ओपन एयर मार्केट, एक फूड प्लाजा और क्राफ्ट एरिया होगा।

असिता ईस्ट पार्क में भी जगह

यमुना के पूर्वी तट पर असिता ईस्ट पार्क मौजूद है, जो कि पुराने रेलवे ब्रिज से लेकर ITO बैराज तक 197 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां पर लगभग 146 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में कैफे खोलने के लिए जगह की नीलामी को जा रही है। इस जगह के लिए DDA ने 3 साल के लिए न्यूनतम लाइसेंस फीस 4 लाख रुपए का तय किया है। इसके अलावा DDA उसी जगह पर गार्डन कैफे को चालू करने की भी योजना बना रहा है।

यमुना वाटिका में भी कैफे खोलने की तैयारी

यमुना वाटिका पार्क में भी एक कैफे खोलने की तैयारी की जा रही है, जो पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया जाएगा। DDA की ओर से जारी टेंडर के मुताबिक, प्रस्तावित कैफे का बाहरी हिस्से को पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन पर बनाया जाएगा। साथ ही इसमें पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यावरण विषयों या नेचर से प्रेरित आर्टवर्क को उजागर करने वाले आर्ट चित्र लगाए जाएंगे।

इसके लिए लगभग 132 स्क्वायर मीटर जगह की नीलामी 3 साल साल के लिए जा रही है। इस एरिया के लिए न्यूततम लाइसेंस फीस 2.9 लाख रुपए की तय की गई है, जिसमें GST शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि यमुना वाटिका पार्क DDA के द्वारा विकसित किया गया है। यह यमुना नदी के वेस्ट रिवरफ्रंट पर गीता कॉलोनी ब्रिज और ITO बैराज के बीच यमुना के बाढ़ के मैदान में स्थित है।

Tags:    

Similar News