Delhi Best Places to Live: रहने के लिहाज से बेस्ट हैं दिल्ली की ये जगह, भीड़भाड़ कम, ट्रैफिक और प्रदूषण से कोसों दूर, हरियाली-शांति से भरपूर

Delhi Best Place to live: अगर आप दिल्ली में शांत वातावरण, कम प्रदूषण और शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हैं, तो आप इन इलाकों में घर ले सकते हैं। हालांकि ये काफी पॉश इलाके हैं, जहां घर लेने से आपकी जेब पर खासा असर पड़ सकता है।

Updated On 2025-06-07 11:44:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Delhi Best Places to live and Make House: आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक के शोर-शराबे के कारण लोग दिल्ली में मकान लेने से कतराते हैं। हालांकि जो लोग दिल्ली में घर बनाना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि उन्हें शांत वातावरण, आसपास हरियाली और कम प्रदूषण वाली जगह मिले। ऐसे में मन में सवाल ये आता है कि दिल्ली में ऐसी कौन सी जगह हैं, जहां प्रदूषण कम है, शांतिपूर्ण वातावरण है और हरे-भरे पार्क आदि हैं।

बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं, जहां आपको ये सब चीजें आसानी से मिल सकती हैं। इन कॉलोनियों के नाम हैं- वसंत कुंज, डिफेंस कॉलोनी, शांति निकेतन, निजामुद्दीन वेस्ट, जोर बाग और पंचशील पार्क आदि। ये कॉलोनियां आज सबसे शांत और शानदार पॉश इलाकों के रूप में जानी जाती हैं। हालांकि इन इलाकों में घर खरीदना आसान नहीं है, क्योंकि ये काफी महंगे इलाके हैं।

वसंत कुंज

प्रतीकात्मक तस्वीर

यह कॉलोनी दिल्ली के साउथ में स्थित है। यह सबसे शांत और साफ-सुथरी जगहों में से एक है। इसमें आपको सारी सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। इस कॉलोनी में एक्टर्स, क्रिकेटरों और उद्योगपतियों आदि के घर बने हुए हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का घर भी इसी कॉलोनी में है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वसंत कुंज कॉलोनी के करीब है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी

प्रतीकात्मक तस्वीर

ये कॉलोनी दिल्ली के साउथ में स्थित है। यह अपने शांत माहौल के लिए जानी जाती है। इसके पास कई रेस्तरां, बाजार और अच्छी कनेक्टिविटी है।

शांति निकेतन

प्रतीकात्मक तस्वीर

ये भी दिल्ली के साउथ में स्थित है और ये इलाका बडे घर, हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

निजामुद्दीन वेस्ट

प्रतीकात्मक तस्वीर

निजामुद्दीन वेस्ट अपने शांत वातावरण, ऐतिहासिक महत्व और कई हस्तियों के रहने के लिए जानी जाती है।

जोर बाग

यह कॉलोनी लोधी गार्डन और सफदरजंग मकबरे के करीब है। जिसके कारण यहां भरपूर हरियाली देखने को मिलती है। जोर बाग कॉलोनी अपने आलीशान घरों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर 

दिल्ली के ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत पाने के लिए आप इन कॉलोनियों में घर ले सकते हैं। इनके अलावा दिल्ली में और भी कई पॉश इलाके हैं, जहां कम शोर, हरियाली, लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन शैली पर जोर दिया गया है।

Tags:    

Similar News