Delhi Crime: दिल्ली में 18 साल की लड़की पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated On 2025-09-05 17:08:00 IST

लड़की पर चाकू से हमला।

Delhi Crime: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके में एक 18 वर्षीय किशोरी पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने लड़की पर चाकू से कई वार किए। स्थानीय लोगों ने लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद के दयालपुर इलाके में 24 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। इस बारे में गुरुवार शाम को दयालपुर थाने को सूचना मिली थी कि मंगल बाजार रोड पर एक लड़की पर चाकू से हमला किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लड़की को घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। पुलिस अस्पताल पहुंची और डॉक्टर्स से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। लगातार प्रयासों के कारण कुछ ही घंटों में आरोपी का पता लगा लिया गया। इसके बाद पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं जिस जगह पर लड़की पर हमला किया गया, उस घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को सबूत इकट्ठे करने के लिए बुलाया गया है। वहीं पुलिस अन्य पहलुओं से भी इस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पहचान जहान के रूप में हुई है। वो लड़की का मित्र था। बाद में उसकी शादी हो गई और उसने आरोपी से दूरी बना ली। इसके बावजूद वो लड़की से संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। युवती ने मना किया, तो आरोपी ने नाराज होकर चाकू से हमला कर दिया। 

Tags:    

Similar News