बदहाल सिस्टम की तस्वीर: नवजात बच्चे को लेकर नदी पार कर अस्पताल पहुंची महिला, देखिए वीडियो
बलरामपुर जिले में महिला नवजात बच्चे को लेकर तेज बहाव वाली नदी को पार कर अस्पताल पहुंची। नदी पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नवजात बच्चे को लेकर नदी पार करती हुई महिला
कृष्ण कुमार यादव- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सिस्टम की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां पर पंडों जनजाति की महिला नवजात के साथ पैदल नदी पार कर अस्पताल पहुंची। बरसात में अक्सर नाले में पुल के आभाव में लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। वहीं पुल और सड़क के आभाव में गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण प्रसूता को प्रसूता को 15 किलोमीटर बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के सोनहत गांव का है। जहां से एक विडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला नवजात को लेकर नदी पार करती हुईं नजर आ रही है। नदी पर पुल नहीं बनने के कारण आमजन ऐसे ही आवागमन करते हैं। वहीं जच्चा-बच्चा दोनों का सिविल अस्पताल इलाज जारी है।
बस्तर दौरे पर स्वास्थ्य मंत्री
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय बस्तर संभाग के प्रवास पर हैं। इस दौरान वे कोंडागांव बस्तर दंतेवाडा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस बीच वे सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचकर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों से उनका हालचाल जाना।
प्रदेश में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ी - श्याम बिहारी जायसवाल
दौरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- बस्तर और सरगुजा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा करने की आवश्यकता है। 100 से अधिक डॉक्टरो की एक माह पूर्व बस्तर संभाग में नियुक्ति की जा चुकी है। कुछ दिन पूर्व एम्बुलेंस के आभाव के चलते एक व्यक्ति ने दम तोड़ा था। उस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- इतना बड़ा विभाग है, एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर एम्बुलेंस वालों के पैसे भी रोकते है और पैसे भी काटते है। वर्तमान में प्रदेश में 300 एम्बुलेंस से बढ़ाकर से 375 कर दी गई है।