बीजापुर में बड़ा नक्सल सरेंडर: नेशनल पार्क एरिया कमेटी की सचिव मंगी पुनेम समेत 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया कमेटी की सचिव मंगी पुनेम समेत 85 लाख के इनामी कुल 30 नक्सलियों ने एसपी और DIG CRPF के समक्ष आत्म समर्पण किया।
30 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
गणेश मिश्रा- बीजापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से पहले बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा सरेंडर किया है। शनिवार को नेशनल पार्क एरिया कमेटी की सचिव मंगी पुनेम समेत 85 लाख के इनामी कुल 30 नक्सली आत्मसमर्पण करने एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी और DIG CRPF के समक्ष आत्म समर्पण किया।
सुकमा में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
उल्लेखनीय है कि, सुकमा में 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों ने अपने साथ SLR, AK 47, BGL LAUNCHER, सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार को भी आत्मसमर्पण किया। ये सभी नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
बीजापुर में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर
गुरुवार को बीजापुर 12 नक्सलियों ने AK-47, SLR रायफल एवं कारतूस के साथ सरेंडर किया है। इन सभी पर 54 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने संविधान की किताब देकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 08 महिला नक्सली और 04 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण करने वाले 12 नक्सलियों में डीव्हीसीएम -01, सदस्य बटालियन नम्बर 01,कंपनी नम्बर 02 - 02, पीपीसीएम-01, एसीएम -02, पार्टी सदस्य- 02, पीएलजीए सदस्य-04 शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने अपने साथ एक AK-47 और दो SLR राइफल भी पुलिस को सौंपे।