हिस्ट्रीशीटर झोलटू राम गिरफ्तार: नहा रही महिला का बना रहे थे अश्लील विडियो, विरोध करने पर परिजनों को पीटा
रायपुर में महिला की अश्लील विडियो बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नगरवासी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखे नगर इलाके में बदमाश महिला की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच महिला के पति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू रॉड से पति और बच्चों पर हमला कर दिया। जिसके बाद से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। लोगों ने आजाद चौक थाने के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
हमला करने वाले बदमाश पुराने हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर झोलटू उर्फ जफर और उसके भाई कलाम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महिला की विडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे।
एक आरोपी फरार
बदमाशों ने महिला के पति और उसके बाचों से मारपीट भी की है। मारपीट की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हुए थे। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी रेहान अभी भी फरार है। फ़िलहाल पुलिस रेहान की तलाश में जुटी हुई है। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।