CG की संक्षिप्त खबरें [19 मई 2025]: प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे पर सीएम साय, कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
सुशासन तिहार में सीएम साय प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस आज संविधान बचाओ रैली करेगी।
आज की बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर सीएम साय
सुशासन तिहार में सीएम साय प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से समाधान शिविर का निरीक्षण करेंगे। सीएम साय किसी भी जिले में निरीक्षण कर सकते हैं। जन चौपाल लगाकर आम जनता की परेशानियां दूर करेंगे। पिछले हफ्ते सीएम साय ने बस्तर और दंतेवाड़ा का दौरा किया था।
कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली
कांग्रेस आज संविधान बचाओ रैली करेगी। 3 बजे से जांजगीर चांपा में रैली का आयोजन होगा। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट इस यात्रा में शामिल होंगे। तीनों सह प्रभारियों के साथ वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस घर-घर तक संविधान रैली लेकर जाएगी। संविधान रैली में आरक्षण के मुद्दे को हाइलाइट करेगी। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस मोर्चा खोलेगी।
5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
रायपुर में गांजा तस्करी नहीं थम रहा। पुलिस ने फिर ओडिशा के 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस ने वाल्टियर लाईन के पास डिविजनल स्टोर डिपो के पीछे 40.280 किलो गांजा के साथ आरोपियों को दबोचा। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जब्त गांजा की कीमत 8 लाख से अधिक बताई जा रही है। रेल्वे पुलिस और खमतराई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।
सुशासन तिहार के तहत विभिन्न जिलों के दौरे पर मंत्रीगण
सुशासन तिहार के तहत मंत्री जिलों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग जिलों के समाधान शिविर में शामिल हो रहे हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी समाधान शिविर में शामिल होंगे। मंत्री टंक राम वर्मा धमतरी के ग्राम रुद्री जाएंगे। समाधान शिविर में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। रुद्री जिला पंचायत अध्यक्ष के नए कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। धमतरी कलेक्ट्रेट में रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों पर कार्यशाला करेंगे।
अवैध शराब भंडारण कर रहे तीन गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब का भंडारण और ब्रिकी करते एक महिला सहित 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा गया। मंदिर हसौद इलाके के पलौद गांव में दबिश देकर कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 237 पौवा देशी शराब जब्त हुआ है। गुंडा बदमाश दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंह, शैला रात्रे और भगवान दास रात्रे को गिरफ्तार किया गया है।