रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 11 साल की बच्ची: अस्पताल में चल रहा इलाज, क्षेत्रीय विधायक ने जाना हाल-चाल

सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची नीचे गिर गई। वह अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन करने गई थी।

Updated On 2025-05-12 14:12:00 IST

रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची गिरी 

संतोष कश्यप - अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची नीचे गिर गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और रामगढ़ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची गई। रेस्क्यू टीम बच्ची तक पहुंची चुकी है। वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीक के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि, बच्ची डुमरिया सूरजपुर की रहने वाली है। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन करने के लिए आई थी। इसी दौरान बंदरों से डरकर बचने के लिए भागी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत