बन गया विश्व रिकॉर्ड: 1500 बाल स्वामी विवेकानंद बच्चों ने ली नशामुक्ति की शपथ

उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है।

Updated On 2026-01-13 09:06:00 IST

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंदजी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानन्द जी की रंगोली बनाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में बिलासपुरियन पहुंच रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर में आज 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में नशा मुक्ति की शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंदजी ने दुनिया को भारत के आध्यात्म का परिचय कराया है। 


स्वामी विवेकानंद पर लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में स्वामी विवेकानंदजी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ अवलोकन किया। उद्यान में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। यहां पहुंचकर बिलासपुर के नागरिक विवेकानंदजी की जीवनी से प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उद्यान में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


1500 बाल विवेकानंद सहित हजारों लोगों की विशाल शोभायात्रा निकली
स्वामी विवेकानंदजी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान पर समाप्त हुई, जहां स्वामी जी के समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह, राजेश सिंह, ओम माखीजा, शिक्षकगण, प्राचार्य, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

धरसींवा में छापा: 200 क्विंटल अवैध धान जब्त, राइस मिल सील

चाइनीज मांझे पर सख्ती: दुकानों से जब्ती, जुर्माना भी लगाया

सूरजपुर के उमापुर धान खरीदी केंद्र में बवाल: तौल को लेकर किसान और हमालों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

चार राइस मिलों में छापा: 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

किसान ने जान देने की कोशिश: तहसीलदार को नोटिस, पटवारी निलंबित