रास्ता कीचड़ में तब्दील: स्कूल के बच्चे आने-जाने में हो रहे परेशान, कीचड़युक्त सड़क में चलना बनी मजबूरी
सरगुजा के भटकों का रास्ता बरसात में कीचड़ में बदल जाता है। इस वजह से वहां पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
आशीष कुमार गुप्ता-बतौली। सरगुजा के बतौली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भटकों का रास्ता बरसात में पूरी तरह कीचड़ में बदल गया है। इस वजह से डीएव्ही स्कूल, कन्या पहाड़ी कोरवा आश्रम, कस्तूरबा गांधी स्कूल के बच्चे आने-जाने में परेशान हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण भी इस रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हैं।
बता दें कि, ग्राम पंचायत भटकों में संचालित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल, कन्या पहाड़ी कोरवा आश्रम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय का संचालन किया जाता है। वहां कई बच्चे हर रोज इस एकल मार्ग पर आना-जाना करते हैं। खासकर बरसात में स्कूली बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पहली बरसात में ही कीचड़ बना सड़क
इस बार पहली बरसात में ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे कीचड़ में चलना मुसीबत बन गया है। साथ ही ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।