पीएम सड़कों का सीना चीर रहे भारी वाहन: नाराज ग्रामीणों ने रोकी ओवरलोड ट्रकें

कुसमी सामरी से प्रतिदिन बाक्साइड लोड भारी मात्रा में ट्रकों में लोड कर लाते है। ट्रकों में ओवर लोड के कारण सड़क खराब हो रही है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-05 11:32:00 IST

ग्रामीणों ने रुकवाया ओवर लोड ट्रक 

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अंदरूनी ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिये बनाये गये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। घटिया निर्माण की वजह से सड़कें एक ही साल में उखड़ने लगी हैं। सड़क पर हैवी लोड ट्रकों के परिवहन से सड़कों की हालत जर्जर होती जा रही है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने बरबसपुर गोपालपुर मार्ग पर ट्रक रुकवाया।


मिली जानकारी के अनुसार, 12 टन भार क्षमता वाली प्रधानमंत्री सड़क पर 20-25 टन भार ले जाने से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि, कुसमी सामरी से प्रतिदिन बाक्साइड लोड भारी मात्रा में ट्रकों में लोड कर लाते है। ट्रकों में ओवर लोड के कारण सड़क खराब हो रही है।


ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवरों से बदलवायें रुट
बताया जा रहा है कि, बाकसाइड लोड ट्रकें कुसमी सामरी से बरबसपुर टुकुडांड गोपालपुर होते हुए रेनुकोट उत्तर प्रदेश जाती है। जबकि इन्हें दुसरे रुट से जाना है। इससे घटना से भड़के ग्रामीणों ने ट्रकों को काफी देर खड़े करने के बाद वापस राजपुर बनारस मार्ग होते हुए जाने को कह कर बस ड्राइवर को वहां से भेज दिया।



 


Tags:    

Similar News

जनगणना में सवालों का ब्यौरा जारी: फर्श, दीवार, छत के साथ देंगे होंगे 33 जवाब

सरकार ने दी बड़ी राहत: 5-6 को दो दिन और होगी धान खरीदी

चीन में चल रही ड्राइवरलेस कार की टेस्टिंग: उड़न छू नहीं उड़ने वाली कारों का सपना, भविष्य में संभव

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा