जनगणना में सवालों का ब्यौरा जारी: फर्श, दीवार, छत के साथ देंगे होंगे 33 जवाब

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में अगले साल से जनगणना शुरू होनी है। यह काम कैसे करना है, इसकी जानकारी भारत सरकार के गृहमंत्रालय ने जुटाने के निर्देश दिए हैं।

Updated On 2026-02-04 09:55:00 IST

File Photo 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में अगले साल से जनगणना शुरू होनी है। यह काम कैसे करना है, इसकी जानकारी भारत सरकार के गृहमंत्रालय (भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय) ने जुटाने के निर्देश दिए हैं। खास बात ये है कि जनगणना करने वालों को अब जनता यह जानकारी देगी कि उनके घर का फर्श कैसा है, घर की दीवारें और छत किस सामग्री से बनी है, घर से गंदे पानी की निकासी कैसे होती है। यही नहीं, ये भी बताना होगा कि घर में खाना बनाने के लिए कौन से ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में गृह मंत्रालय (भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय) द्वारा जनगणना के दौरान जनता से पूछे जाने वाले सवालों का ब्योरा जारी किया है। इस संबंध में कहा गया है कि सभी जनगणना अधिकारियों, जिसके लिए उन्हें नियुक्त किया गया है, अपनी नियुक्ति से संबन्धित स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर भारत की जनगणना 2027 के संबंध में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए इसके संबंध में सभी व्यक्तियों से इस प्रकार के प्रश्न पूछें।

घर का मुखिया कौन घर में कितने कमरे हैं
जनगणना करने वाले अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले सवालों की सूची में और बहुत से बिंदु शामिल है। ये भी पूछा जाएगा कि, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है, परिवार के मुखिया का नाम क्या है और उसका लिंग। यानी महिला है या पुरुष। क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य से संबंधित है। मकान के स्वामित्व की स्थिति क्या है। परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या कितनी है। परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या कितनी है।

पानी कहां से लाते हैं, बाथरूम है या नहीं
जनगणना करने वालों के सवालों में ये बात भी शामिल होगी कि घर में पेयजल का मुख्य स्रोत क्या है, इसकी उपलब्धता कैसी है। घर में प्रकाश का मुख्य स्रोत क्या है, शौचालय की सुलभता के बारे में पूछने के साथ यह सवाल भी होगा कि शौचालय का प्रकार क्या है। घर से गंदे पानी की निकासी कैसे होती है। स्नानगृह (बाथरूम) की उपलब्धता के बारे में बताने के साथ यह भी बताना होगा कि रसोईघर और एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता कैसी है। खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन क्या है।

रेडियो, ट्रांजिस्टर है या टीवी इंटरनेट
जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर ये जानकारी भी हासिल करने के घर में रेडियो ट्रांजिस्टर चलता है या टेलीविजन है, इंटरनेट सुविधा के साथ लैपटॉप कंप्यूटर है या नहीं। घर में टेलीफोन, मोबाइल फोन स्मार्ट फोन है या नहीं। ये जानकारी भी मांगी जाएगी कि घर में साइकिल स्कूटर, मोटरसाइकिल मोपेड कौन सी गाड़ी है। घर में कार जीप या वैन है। इसके साथ ही ये भी पूछा जाएगा कि परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज कौन सा है। जनगणना अधिकारी आपका मोबाइल नंबर भी लेंगे, लेकिन इसका उपयोग केवल जनगणना संबंधी कार्यों के लिए किया जाएगा।

ये होंगे सवाल जिनका देना होगा जवाब
जनगणना अधिकारी जब आपके घर आएंगे तो वे 33 बिंदुओं के आधार पर सवाल करके जवाब मांगेंगे और यही जानकारी जनगणना संबंधी प्रपत्र में शामिल किए जाएंगे। जनगणना की जानकारी में सबसे पहला सवाल भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर), जनगणना मकान नंबर, मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान के उपयोग क्या होता है, मकान की हालत क्या है। परिवार क्रमांक क्या है।

Tags:    

Similar News

एससी जाति प्रमाण पत्र निर्देश: 1994 में जारी फार्मेट ही होगा लागू

पैसों की बारिश कर तांत्रिक ने की लूट: ग्रामीणों ने बदला लेने के लिए बनाया प्लान, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ में बड़ी शिक्षक भर्ती: 5000 पदों पर नियुक्ति का आदेश जारी, 292 नए असिस्टेंट टीचर पद शामिल

भोंगापाल मोबाइल टावर से 72 बैटरियों की चोरी का खुलासा: इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार