37वीं फेडरेशन कप की धमाकेदार शुरुआत: व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का CM साय ने किया उद्घाटन, 16 टीमों के बीच होगा रोमांचक मैच

रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप का CM विष्णु देव साय ने उद्घाटन किया, जिसमें पुरुष व महिला वर्ग की कुल 16 शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-02-04 09:49:00 IST

CM साय ने इंडोर स्टेडियम में चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 37वीं फेडरेशन कप व्हॉलीबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ हुई। 3 से 8 फरवरी तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देशभर से 16 प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्घाटन कर खिलाड़ियों का स्वागत किया और राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

खेलों से टीमवर्क और अनुशासन की सीख- सीएम साय
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्हॉलीबॉल टीमवर्क, सहयोग और समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अधोसंरचना और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।


खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्षों से बंद पड़ा राज्य खेल अलंकरण सम्मान दोबारा शुरू किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की-

  • ओलंपिक में भागीदारी पर 21 लाख रुपए
  • स्वर्ण पदक पर 3 करोड़ रुपए
  • रजत पदक पर 2 करोड़ रुपए
  • कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपए

उनके अनुसार खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया में नई पहचान बनाई है। बस्तर ओलंपिक में बढ़ती भागीदारी इसका प्रमाण है।

उद्घाटन मैच: तमिलनाडु बनाम सर्विसेस
उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री साय ने तमिलनाडु और सर्विसेस के बीच हुए मुकाबले को पूरा देखा। मैच कांटे की टक्कर वाला रहा और दर्शकों ने भरपूर उत्साह दिखाया। विधायक सुनील सोनी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

फेडरेशन कप में कौन-कौन सी टीमें?
पुरुष वर्ग (10 टीमें): रेलवे, सर्विसेस, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, तमिलनाडू, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़

महिला वर्ग (6 टीमें): रेलवे, इंडियन यूनिवर्सिटी, केरल, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़

इनमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो टूर्नामेंट को और रोमांचक बना रहे हैं।

अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में छत्तीसगढ़ व्हॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, सचिव हेमप्रकाश नायक, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव विक्रम सिसोदिया, भारतीय व्हॉलीबॉल संघ के महासचिव रामानंद चौधरी सहित देशभर के कई खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

एससी जाति प्रमाण पत्र निर्देश: 1994 में जारी फार्मेट ही होगा लागू

पैसों की बारिश कर तांत्रिक ने की लूट: ग्रामीणों ने बदला लेने के लिए बनाया प्लान, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ में बड़ी शिक्षक भर्ती: 5000 पदों पर नियुक्ति का आदेश जारी, 292 नए असिस्टेंट टीचर पद शामिल

भोंगापाल मोबाइल टावर से 72 बैटरियों की चोरी का खुलासा: इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

जनगणना में सवालों का ब्यौरा जारी: फर्श, दीवार, छत के साथ देंगे होंगे 33 जवाब