सरकार ने दी बड़ी राहत: 5-6 को दो दिन और होगी धान खरीदी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिन 5 एवं 6 फरवरी तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है।
ऐसे किसान, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारण वश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। एक भी किसान का धान बिना बिके न रहे, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त दिनों में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए।
जिलों से मिली रिपोर्ट के बाद निर्णय
उल्लेखनीय है कि, धान खरीदी समाप्त होने के बाद कई जिलों में किसानों ने आरोप लगाया कि उनका टोकन कटा होने के बाद भी उनसे धान की खरीदी नहीं की गई। गई। राज्य सरकार ने इसके आधार पर यह निर्देश जारी किया था कि जिला स्तर पर यह पता लगाया जाए कितने ऐसे किसान हैं जो टोकन होने के बाद भी धान नहीं बेच पाए। इसकी रिपोर्ट की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। 28, 29 और 30 जनवरी को जिन किसानों का टोकन कटा था और वे धान नहीं बेच पाए थे उनका ही धान लिया जाएगा।