कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव: सूरजपुर में बोले सिंहदेव - नए लोगों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

सूरजपुर में कांग्रेस संगठन मजबूत करने के लिए पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक बदलाव करने जा रही है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-07-23 12:18:00 IST

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव कांग्रेस संगठन की बैठक में हुए शामिल

नौशाद-अहमद-सूरजपुर। कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक 2025 तक बदलाव करने जा रही है। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव भी बैठक में हुए शामिल-
इसी क्रम में सूरजपुर जिले में भी जिले के प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने जिला के सभी कांग्रेसियों की बैठक लेकर बूथ से लेकर मंडल स्तर तक नए होने वाले नियुक्ति को लेकर रायशुमारी की। इसी दौरान प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि किस तरह से नए लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी देने जा रही है। किस तरह से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए आगे काम करेगी।

सितंबर महीने तक सभी मंडलों के प्रक्रिया कर ली जाएगी पूरी-

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि, कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि, पोलिंग बूथ से लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक 2025 तक बदलाव होने है, वहीं पोलिंग बूथ मंडल और ब्लॉक स्तर तक नए लोगों को जोड़ा जाएगा। सितंबर महीने तक सभी मंडलों के प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी वहीं ब्लॉक जिला और प्रदेश स्तर में कई पद खाली हैं उसे तत्काल भरा जाएगा।

Tags:    

Similar News

पीएससी बताएगा-दूसरे राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाएं कब: माइंड वॉलेट में NCERT किताबें व IGNOU स्टडी मटेरियल

जांजगीर-चांपा में डकैतों से पुलिस की मुठभेड़: डकैती गैंग का मास्टरमाइंड रामनाथ घायल, 7 बदमाश गिरफ्तार

नशीली दवा पर पुलिस का एक्शन: 1200 नग नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

फिल्टर प्लांट में मिली ठेकेदार की लाश: माथे पर चोट के निशान मिले, औंधे मुँह पड़ी थी लाश, जांच में जुटी पुलिस