श्री काल भैरव के दरबार पहुंचे सीएम साय: पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि के लिए की कामना

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने काशी स्थित श्री काल भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि के लिए कामना भी की।

Updated On 2025-06-24 12:26:00 IST

सीएम साय को श्री काल भैरव जी की प्रतिमा भेंट करते हुए मंदिर के पुजारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय वाराणसी प्रवास पर हैं। इसी बीच उन्होंने काशी के कोतवाल श्री काल भैरव जी के दरबार पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधिवत पूजा- अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम साय को श्री काल भैरव जी की प्रतिमा भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि, बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह की कामना भी की।


प्रदेशवासियों के लिए की कामना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर यात्रा के लिए बाबा काल भैरव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, ईश्वर की कृपा से प्रदेश और देश में सुशासन और समृद्धि का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा।

Similar News