सुकमा के नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी: मड़कम भीमा - पुष्पलता भदोरिया को भाजपाइयों ने दीं शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश संगठन की नई सूची में सुकमा में भीमा को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्षद पुष्पलता को महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया।
बधाईयां देते हुए
लीलाधर राठी- सुकमा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न मोर्चों के लिए घोषित नई सूची में सुकमा जिले को खास तवज्जो मिली है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एसटी एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, समेत तमाम शार्क की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रदेश भर से भाजपा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई थी।
जिनमें युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक विभिन्न मोचन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य से लेकर जिला स्तर तक जिम्मेदारी दी गई थी। जिसमें सुकमा जिले से भी कई भाजपाइयों को प्रदेश संगठन के विभिन्न मोर्चे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई। इस जारी हुई सूची में दोरनापाल पोलमपल्ली से मड़कम भीमा को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की निभा चुके हैं जिम्मेदारी
गौरतलब है कि, मड़कम भीमा इससे पहले युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। जिसके बाद भाजपा जिला मंत्री की जिम्मेदारी पर भी रह चुके हैं। वर्तमान में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुष्पलता भदोरिया महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी है। दूसरी बार वार्ड पार्षद के रूप में भी निर्वाचित हो चुकी है और वर्तमान में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी
वहीं दोरनापाल के वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद पुष्पलता भदोरिया को महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। जिसके बाद दोरनापाल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कोरसा सन्नू जिला महामंत्री बलिराम नायक मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र भदोरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक के नेतृत्व में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस दौरान मनीराम नायक, पार्षद सोढ़ी मंगली, सोढ़ी गंगी, मीडियम ललिता, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय भदोरिया, विक्की, अजित, आसिफ उपस्थित रहे।