मंत्रियों में बंटे विभाग: टंकराम- लखन देवांगन का कद बढ़ा, यादव को स्कूल शिक्षा, अग्रवाल को पर्यटन और गुरू को तकनीकी शिक्षा

तीन मंत्रियों के शपथ लेने के बाद तीनों मंत्रियो को उनके विभागों का बँटवारा कर दिया गया है। मंत्री टंकराम वर्मा को मौजूदा विभागों के साथ उच्च शिक्षा विभाग भी दिया गया है।

Updated On 2025-08-20 14:18:00 IST

सीएम के साथ तीनों मंत्री 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को तीन मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रियो के विभागों में फेरबदल कर दिया गया है। मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य दिया गया है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास दिया गया है। मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग दिया गया है। वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग यथावत रखे गए हैं।

मंत्री टंकराम वर्मा और लखनलाल देवांगन का कद बढ़ गया हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव को उनके विभागों के साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। मंत्री टंकराम वर्मा को उनके मौजूदा विभागों के साथ उच्च शिक्षा विभाग भी दिया गया है। मंत्री लखनलाल देवांगन को आबकारी विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले सीएम के पास था। वहीं मंत्री केदार कश्यप से जल संसाधन विकास विभाग वापस ले लिया गया है। अब सीएम साय जल संसाधन विभाग देखेंगे  

तीनों मंत्रियों से मिले सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को बधाई प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि, नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा और कार्यकुशलता के साथ जनसेवा के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेंगे सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्रदान करेंगे। सभी मंत्रियों के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की। कहा कि, राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के बल पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। 


सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
सीएम साय ने सोशल मीडिया में ट्वीट किया है। लिखा- आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे। सभी साथियों को शुभेच्छा।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद