‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई जाएंगी उपलब्धियां
छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू करेगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा अभियान चलाएगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान शुरू करेगी। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा अभियान चलाएगी। मंगलवार को एकात्म परिसर में प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा।
बता दें कि, ग्राम/ वार्ड/ शक्ति केन्द्र/ बूथ स्तर पर 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहरों में मोहल्ला चौपाल एवं पंचायत केंद्रों में ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में 11 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित करेंगे।
अलग-अलग जगहों पर होगा अधिकारियों का प्रवास
इन कार्यक्रमों के लिए प्रदेश की राजधानी और बड़े नगरों में केंद्रीय मंत्री/राष्ट्रीय पदाधिकारी/मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का प्रवास होगा। जिला स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसदों का प्रवास होगा। मंडल पर जिला पदाधिकारी, विधायक, मेयर, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र पर मंडल स्तर से ऊपर के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि का प्रवास होगा। जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम के अतिरिक्त छात्रों/ कॉलेजों/ शैक्षणिक संस्थाओं को लक्षित कर कार्यक्रम किए जाएंगे और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।