नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन: रायपुर पुलिस ने 70 लाख की संपत्ति जब्त की, मकान-प्लाट- कार सब ज्ब्त

रायपुर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत नशे के सौदागर की 70 लाख की अवैध संपत्ति सफेमा कानून के तहत अटैच की।

Updated On 2025-06-13 19:35:00 IST

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत नशे के सौदागर की 70 लाख की अवैध संपत्ति सफेमा कानून के तहत अटैच की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य गठन के बाद की अब तक की सबसे बड़ी NDPS संबंधी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस ने नशे के सौदागर सुशंकर व्यापारी की लगभग 70 लाख की संपत्ति सफेमा (SAFEMA) एक्ट के तहत जब्त की है।

संपत्ति जब्ती का आदेश मुंबई से पारित
संपत्ति अटैच किए जाने का आदेश सक्षम अधिकारी, सफेमा मुंबई द्वारा पारित किया गया है। आरोपी की संपत्ति को NDPS एक्ट 1985 की धारा 68(एफ) के तहत जब्त किया गया है।

जब्त की गई संपत्ति में शामिल हैं-
एक टाटा अल्टो कार
एक स्कूटी
सिंगारपुरी कैंप रायपुर में स्थित 20 लाख का प्लॉट
कौशिल्या विहार सेक्टर-2 रायपुर में 50 लाख का मकान

पुलिस के अनुसार, उक्त संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई थी, जिसे अब विधिवत रूप से जब्त किया जा चुका है।

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार