एम्स पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह: कर्रेगुट्टा नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात, जाना हालचाल

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्रेगुट्टा नक्सल हमले में घायल जवानों से मिलने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल पहुंचे।

Updated On 2025-05-16 12:43:00 IST

जवानों हालचाल जानते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से लगती तेलंगाना की सीमा पर 21 दिनों तक सबसे बड़ा ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया था। जिसमें 18 जवान घायल हुए थे। जिसमें से कुछ जवानों को बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया था। गुरुवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली एम्स में जाकर कर्रेगुट्टा नक्सल हमले में घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हाल- चाल जाना। वहीं उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्र्रेगुट्टा पहाड़ में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अस्पताल पहुंचकर जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। 

सीएम साय ने जवानों के साहस को किया नमन
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, राज्य में सुशासन तिहार चल रहा है। सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर 44 डिग्री सेल्सियस तापमान है, न छाया है, न पानी, फिर भी हमारे सुरक्षा बलों ने 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाया। मैं उनकी सफलता पर उनसे मिलने आया हूं... मैं उनके साहस को नमन करता हूं... यह ऑपरेशन मील का पत्थर साबित होगा...।" 

जवानों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी- डिप्टी सीएम शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि, सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।  

Tags:    

Similar News