भाजपा पर बरसे बैज: बोले- किसान परेशान हैं और मंत्री-विधायक पिकनिक मना रहे

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, किसान खाद के लिए तरस रहे हैं और BJP मैनपाट में पिकनिक मना रही है। मंत्री- विधायक... नाच- गाने और मौज मस्ती करने में लगे हुए हैं।

Updated On 2025-07-09 14:53:00 IST

पीसीसी चीफ दीपक बैज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा हमला बोला है। श्री बैज ने कहा है कि, किसान खाद के लिए तरस रहे हैं और मंत्री-विधायक मैनपाट में पिकनिक मना रहे हैं। मंत्री- विधायक... नाच- गाने और मौज मस्ती करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार चाहती ही नहीं कि, धान खरीदी हो और किसानों को पैसा मिले। पिछले साल का 30 लाख मीट्रिक टन धान भींग चुका है। जनता के पैसों का नुकसान हो रहा है और BJP पिकनिक मना रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में ये हाल है कि, राज्यपाल जिलों में जाकर बैठक ले रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री से राज्यपाल की बात हुई होगी। उन्होंने उन्हें प्रदेश की स्थिति के बारे में बताया होगा। संभवत: इसीलिए यहां की पिकनिक में शामिल होना अमित शाह ने अवॉइड किया होगा।

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
युक्तियुक्तकरण को लेकर श्री बैज ने कहा कि, एक शिक्षक पांच- पांच क्लास के बच्चों को पढ़ा रहा है। ऐसे युक्तियुक्तकरण का क्या फायदा हुआ? पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का हाल बदहाल हो चुका है। मुख्यमंत्री के विभाग का ये हाल है तो बाकी विभागों का क्या होगा।

3 महीने में बूथ से प्रदेश स्तर तक होंगी नियुक्तियां
कांग्रेस में बूथ से प्रदेश स्तर तक 3 महीने में नियुक्तियां होगी। इस पर उन्होंने कहा कि, हम लगातार बूथ से प्रदेश तक संगठन को अपडेट कर रहे हैं। तीन माह में नियुक्तियां करना कोई चुनौती नहीं है। समय पर सभी स्तरों पर नए चेहरों की नियुक्तियां होंगी। जो पार्टी के लिए समय देने तैयार हैं, हम उन्हें अवसर देंगे।

BJP ने बृजमोहन अग्रवाल का अस्त्र-शस्त्र सब छीन लिया
बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि, सभी मंत्री और विधायक अस्त्र- शस्त्र से लैस होकर लौट रहे हैं। इस पर श्री बैज ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल का तो BJP ने अस्त्र शस्त्र सब छीन लिया। मल्लिकार्जुन खड़गे की ऐतिहासिक सभा से भाजपा तिलमिला गई है. इसलिए भाजपा के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News

सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठे तहसीलदार: कलेक्टर के गार्ड पर बेटे से मारपीट का लगाया आरोप, FIR की मांग

कोचियों- बिचाैलियों के खिलाफ प्रशासन के कड़े तेवर: राजनांदगांव की सोसायटियों में खपत नहीं हो पाया 400 करोड़ का अवैध धान

छत्तीसगढ़ में होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती: सीएम ने दिए फरवरी में ही प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

राष्ट्रीय स्तर पर चमके सुकमा के 4 खिलाड़ी: कलेक्टर अमित कुमार ने दीं शुभकामनाएं, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

बीजापुर के सुदूर इलाकों में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर और CEO ने सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर लिया जायजा