कोचियों- बिचाैलियों के खिलाफ प्रशासन के कड़े तेवर: राजनांदगांव की सोसायटियों में खपत नहीं हो पाया 400 करोड़ का अवैध धान

पहली बार धान कोचियों और बिचाैलियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए सख्त तेवर के चलते लगभग 400 करोड़ का अवैध धान सोसायटियों में नहीं बिक पाया है।

Updated On 2026-01-22 20:42:00 IST

जब्त धान 

राजनांदगांव। पहली बार धान कोचियों और बिचाैलियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए सख्त तेवर के चलते लगभग 400 करोड़ का अवैध धान सोसायटियों में नहीं बिक पाया है। जिसके कारण अवैध धान के धंधे में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की सीमा पर नाकाबंदी से धान कोचियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

इस वर्ष राजनांदगांव जिले में धान खरीदी शुरू होने के पहले दिन से ही जिला प्रशासन के कड़े तेवर ने अवैध धान पर अंकुश लगा दिया था। पहले दिन से ही मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों के बैरियरों में जांच पड़ताल शुरू की गई थी। जिले के वरिष्ठ अफसरों ने किसानों को कोई परेशानी हो और कोचियों का अवैध धान की खपत को रोकने के लिए खुद सतत रूप से माॅनटरिंग कर रहे थे। इस साल एक आकड़े के मुताबिक जिला प्रशासन की कड़ाई से 400 करोड़ रूपए का अवैध धान को खपाने की कोशिश नाकाम कर दी गई है। जिसके कारण धान कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद भी पिछले साल से ज्यादा किसानों ने धान की बिक्री किया है।

सोसायटियों 14 हजार क्विंटल नहीं है धान
खास बात यह है कि सोसायटियों में धान बेचने के लिए कटाए गए तकरीबन 700 टोकन का जब भाैतिक सत्यापन किया गया। तब यह खुलासा हुआ कि 14 हजार क्विंटल धान है ही नहीं और टोकन कटवा लिया गया है। इसके अलावा राजनांदगांव जिले में 60167 किसानों ने रकबा समर्पण किया है। जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। जिला प्रशासन के अभियान का असर यह हुआ है कि 16206 हेक्टेयर का रकबा समर्पण किया गया है।  

50 वाहन और 14 करोड़ की अवैध धान जब्त
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के शुरू दिन से ही कोचियों और बिचाैलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान का यह असर हुआ है कि राजनांदगांव से लेकर डोंगरगढ़ और डोंगरगांव अनुविभाग में लगभग 14 करोड़ रूपए की अवैध धान के साथ 50 वाहन जब्त किये गये हैं। अवैध धान तकरीबन 43912 क्विंटल जब्त की गई है।

1,14508 किसानों ने बेचा धान
राजनांदगांव जिले में गत वर्ष की तुलना में ज्यादा किसानों ने धान बेचा है। एक आकड़े के मुताबिक 114508 किसानों ने अब तक धान की बिक्री है। आगामी बचे दिनों के लिए जो टोकन जारी किये गये हैं उसकी संख्या 12949 है। इस तरह से दो हजार किसान गत वर्ष की तुलना ज्यादा धान बेचेंगे। इस बीच यह भी ध्यान रखा गया है कि राजनांदगांव जिले के किसानों को सोसायटियों में किसी भी प्रकार की धान बेचने में परेशानी न हो। यही वजह है कि किसानों ने पूरा उत्साहपूर्वक धान बेचा है।

Tags:    

Similar News

सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठे तहसीलदार: कलेक्टर के गार्ड पर बेटे से मारपीट का लगाया आरोप, FIR की मांग

छत्तीसगढ़ में होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती: सीएम ने दिए फरवरी में ही प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

राष्ट्रीय स्तर पर चमके सुकमा के 4 खिलाड़ी: कलेक्टर अमित कुमार ने दीं शुभकामनाएं, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

बीजापुर के सुदूर इलाकों में पहुंचा प्रशासन: कलेक्टर और CEO ने सीमावर्ती गांवों का निरीक्षण कर लिया जायजा