युक्तियुक्तकरण: रायपुर कलेक्टर बोले- सिर्फ उन्हीं स्कूलों का समायोजन, जिसमें छात्रों की संख्या बहुत कम

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। युक्तियुक्तकरण मामले को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Updated On 2025-06-06 11:32:00 IST

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। युक्तियुक्तकरण मामले को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि, सिर्फ उन्हीं स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है जिसमें छात्रों की संख्या कम है। अतिशेष शिक्षकों का पुनः समायोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि, इससे 90% बच्चों को टीसी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और पढ़ाई में और निरंतर गुणवत्ता बनी रहेगी। 241 स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है, जिसमें 4 स्कूल रायपुर के हैं। 385 विद्यालयों को एक ही परिसर में एक विद्यालय के रूप में किया गया है। 4 समायोजित करने के बाद 1033 स्कूल की व्यवस्था दिखेगी।

आपत्ति का किया गया निराकरण
आपत्ति को लेकर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने कहा कि, इसका निराकरण किया गया है। समस्या के निदान के लिए अधिकारियों के दरवाजे खुले हैं। विद्यालयों को लेकर भी अगर कोई इनपुट है तो उसे दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, ‘उत्कर्ष’ योजना के माध्यम से कमजोर बच्चों के लिए अभियान चलाया जाएगा। रिवीजन के माध्यम से रिजल्ट को बेहतर से बेहतर किया जाएगा। काउंसलिंग का पर्याप्त समय दिया गया है, आपत्तियों को भी निराकृत किया गया है। जहां कन्फ्यूजन वाली स्थिति है उसे क्लियर किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News