सीएम साय की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा: 1500 मीटर का तिरंगा बनेगा आकर्षण का केंद्र
रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
सीएम साय की अगुवाई में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
रायपुर। राजधानी में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज 13 अगस्त को शाम 4 बजे निकाली जाएगी। रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएगी,जो शहर के कई इलाकों से होते हुए मरीन ड्राईव तेलीबांधा में सम्पन्न होगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, तिरंगा यात्रा की अगुवाई तेलीबांधा मरीन ड्राइव में होगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ विधायक, सांसद कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सामाजिक, स्वयंसेवी संगठन भी यात्रा में शामिल होंगे। 1500 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा का आकर्षण बनेगा। तेलीबांधा पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
तिरंगे का परिधान पहनकर शहरवासी यात्रा में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रायपुर में इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम साय खुद इस यात्रा में शामिल होने जा रहे है। तिरंगे के परिधान पहनकर शहरवासी यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में देशभक्ति संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा।