साय कैबिनेट का विस्तार 21 अगस्त से पहले तय: तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग से बनेंगे मंत्री

छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय माना जा रहा है। यह भी तय बताया जा रहा है कि, तीन नए मंत्री शपथ लेंगे।

Updated On 2025-08-15 18:19:00 IST

कैबिनेट की बैठक 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि, 21 अगस्त से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कैबिनेट 14 सदस्यीय हो जाएगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार के लिए सीएम को शीर्ष नेत‍ृत्व से हरी झंडी मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री श्री साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में पांच दिन के भीतर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ में भी 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल रखने का फैसला कर लिया है।

तीन नए मंत्री लेंगे सपथ
इसके मुताबिक, कैबिनेट विस्तार के दौरान तीन नए मंत्रियों का शपथ लेना तय है। इस कैबिनेट विस्तार में सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर मंत्री बनाने का निर्णय लिया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एक मंत्री सामान्य वर्ग से, एक मंत्री अनुसूचित जनजाति वर्ग और एक मंत्री पिछड़ा वर्ग से शामिल हो सकता है। इसी तरह बिलासपुर संभाग से एक मंत्री, एक सरगुजा संभाग से और एक दुर्ग संभाग से मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

वर्तमान कैबिनेट में बदलाव के संकेत नहीं
सूत्रों के मुतबिक केवल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, वर्तमान कैबिनेट में कोई फेरबदल की संभवना नहीं है। ऐसे में किसी भी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ महीनों से सियासी गलियारे में लक्ष्मी रजवाड़े हों, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को बदले जाने की चर्चाएं थीं।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद