भूपेश बघेल जाएंगे बीजापुर: सीएम साय बोले- जाएं उन्हें किसने रोका हैं, नक्सलवाद गिन रहा अंतिम सांसें

पूर्व सीएम भूपेश बघेल बीजापुर का दौरा करेंगे। इस पर इस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, जाएं उन्हें जाने से कौन रोक सकता है।

Updated On 2025-05-13 19:34:00 IST

सीएम विष्णुदेव साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे मंत्रालय में होगी। बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल बीजापुर का दौरा करेंगे। इस पर इस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, जाएं उन्हें जाने से कौन रोक सकता है। हम लोग नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सल से मुक्त होगा।

बलरामपुर की घटना पर सीएम श्री साय ने कहा कि, अपराध करने वालों पर सरकार सख्ती से कार्यवाही कर रही है। सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगी। कोई भी अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा। बलरामपुर कलेक्टर की कार्यशैली पर कहा कि, जांच के बाद वास्तविकता सामने आएगी। दोषी छोड़े नहीं जाएंगे।

18 लाख आवास देने का वादा पूरा हुआ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 51 हजार पीएम आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। 18 लाख आवास देने का वादा पूरा हुआ। पिछली सरकार ने लोगों को मकानों से वंचित किया था। छत्तीसगढ़ की तरफ से केंद्रीय मंत्री शिवराज को धन्यवाद।  

Tags:    

Similar News