बस्तर जिला नक्सलमुक्त घोषित: भूपेश बोले- वहां पहले भी नहीं थे, टाटा को जमीन देने पर आए थे नक्सली

बस्तर जिले को केंद्र सरकार की नक्सल मुक्त घोषित करने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कोंडागांव हमारे समय में ही नक्सल मुक्त हो चुका था।

Updated On 2025-05-28 16:55:00 IST

पूर्व सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। बस्तर जिले को केंद्र सरकार ने नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कोंडागांव हमारे समय में ही नक्सल मुक्त हो चुका था। अच्छी बात है बस्तर भी नक्सल मुक्त हो गया है। बस्तर के जगदलपुर और आसपास नक्सली पहले भी नहीं थे। रमन सरकार ने टाटा को जमीन दिया तब नक्सली आए।

युक्तियुक्तकरण की जरूरत शिक्षक विहीन स्कूलों के लिए पड़ रही है
युक्तियुक्तकरण को लेकर पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, युक्तियुक्तकरण की जरूरत शिक्षक विहीन स्कूलों के लिए पड़ रही है। BJP ने 57 हजार की भर्ती की बात की थी पर भर्ती नहीं निकाली। हमने अपनी सरकार में 29 हजार शिक्षकों की भर्तियां की थी।

ननकीराम कंवर कभी-कभी बोल देते हैं सच
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बयान पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, ननकीराम कंवर कभी-कभी सच बोल देते हैं। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है, लोग सरकार से खुश नहीं हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता खुद को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं।

BJP के कितने नेता गीता का अध्ययन करते हैं?
प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में गीता पढ़ाने पर उन्होंने कहा कि, हर व्यक्ति को गीता पढ़ना चाहिए। BJP के कितने नेता गीता का अध्ययन करते हैं ये बताएं। जिसमें राजनीतिक लाभ मिले वही काम BJP करती है। इन्हें राजनीति करनी है, वोट लेना है इसलिए ये कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार