स्वयं गोयल बने लोक न्यास ट्रस्ट के ऑडिटर: विशेष कार्य समिति में भी बने सदस्य, पदाधिकारियों की सहमति से हुई नियुक्ति

सूरजपुर के स्वयं गोयल को लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के नए ऑडिटर एवं लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है। यह निर्णय ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में लिया गया।

Updated On 2025-08-09 11:09:00 IST

स्वयं गोयल बने लोक न्यास ट्रस्ट, कुदरगढ़ के ऑडिटर एवं लेखा परीक्षक

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के सीए स्वयं गोयल को लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के ऑडिटर एवं लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गोयल को 6 सदस्यीय एक विशेष कार्य समिति में भी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर सीए गोयल ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों आभार व्यक्त किया है।


दरअसल, स्वयं गोयल को मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ ने रोपवे निर्माण के लिए निविदा और मूल्यांकन समिति सहित 6 सदस्यीय एक विशेष कार्य समिति में भी सदस्य बनाया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। लोकन्यास कुदरगढ़ के संरक्षक बाबूलाल अग्रवाल, चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, भुवन भास्कर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एवं मेला अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के अनुमोदन बाद यह निर्णय लिया गया।

Tags:    

Similar News