पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ नौ आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स का कारोबार करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 412 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है।

Updated On 2025-08-04 15:43:00 IST

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

रायपुर। राजधानी रायपुर की टिकरापारा पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है। इस दौरान 412 ग्राम हेरोइन(चिट्ठा) के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त हेरोइन की कीमत 41 लाख रुपये बताई जा रही है। एक युवक की पहचान पंजाब निवासी और बाकि आठ लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और अश्वन चंद्रवंशी है।

पुलिस से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रेटा कार भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने 412 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। तीनों आरोपी कमल विहार के मकान से काला कारोबार कर रहे थे। यह मकान सुवीत श्रीवास्तव का बताया जा रहा है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने दर्ज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पाकिस्तान से जुड़े हैं तार
रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने खुलासा करते हए बताया कि, लवजीत सिंह अंतरराष्ट्रीय तस्कर है, पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते ड्रग्स भारत लाता था। मौके से पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल,तौल मशीन,चेकबुक,पासबुक,एटीएम बरामद किया है। बाकी आठ आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों ने म्यूल खाता का भी उपयोग किया है। पुलिस को करोड़ों के ट्रांजेक्शन भी मिले है। 

Tags:    

Similar News