करंट की चपेट में आईं महिलाएं : घर बनाने के काम में लगी थीं, हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर झुलसीं, एक की मौत

मजदूरों के बिना सुरक्षा उपकरणों के निजी भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला झुलस गई।  

Updated On 2024-05-15 16:20:00 IST
Jagdalpur Kotwali police station

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भवन निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में दो महिलाएं आ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई । वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप घायल हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, शहर के गांधी मैदान के सामने एक निजी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी दो  महिलाएं लोहे की छड़ को ­ऊपर ले जा रही थी इस दौरान भवन के नजदीक ही 11केवी हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों महिलाएं आ गई। इस हादसे में एक महिला की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप घायल से गई। इस घटना कि जानकारी मिलते ही परिजनों और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायल और मृत महिला  के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर आरोप लगाया है। उनकी लापरवाही से ही यह घटना हुई है। 

मजदूरों की सुरक्षा के नहीं थे कोई इंतजाम

वहीं  घटना को लेकर मजदुर कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मृत महिला के परिजनों को 5 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों ने कहा कि, श्रम विभाग की अनदेखी के चलते ही यह बड़ा हादसा हुआ है। कम उम्र के महिलाओं से काम कराया जा रहा था और ना ही मजदूरों  की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।
 

Similar News