CG की संक्षिप्त खबरें [9 May] : सुशासन तिहार का 5वां दिन, भारतीय सेना के शौर्य को सलाम, भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे जिलों का निरीक्षण और आम जनता से संवाद। कांग्रेस तिरंगा यात्रा में सेना के शौर्य को नमन। भारत-पाक तनाव के बीच रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-05-09 09:39:00 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

आम जनता से सीएम साय करेंगे संवाद 

सुशासन तिहार में तीसरे चरण का 5वां दिन आज है। CM विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों का निरीक्षण करेंगे। जिलों का औचक निरीक्षण कर आम जनता से संवाद करेंगे। धरातल पर संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। गत दिनों CM साय ने MCB और कोरिया जिला का दौरा किया। 

भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान

कांग्रेस राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन आज करेगी। 10 बजे राजधानी के कालीबाड़ी यात्रा निकाली जाएगी। भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी। AICC के निर्देश पर PCC ने यात्रा का आयोजन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ AICC सचिव, सह प्रभारी मौजूद रहेंगे। 

भारत और पाकिस्तान तनाव में बढ़ाई गई सेफ्टी 

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पेट्रोलिंग को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सेंसिटेव इलाके में भी पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

Similar News

नशेड़ी युवकों में चाकूबाजी: एक की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए

रायपुर में पकड़ी गईं कजाकिस्तान की दो महिलाएं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, हिरासत में लिए गए

मंच पर अश्लील डांस: एसडीएम को नोटिस, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

स्टंट करते खेत में घुसा बाइक: चार लड़के कर रहे थे रेसिंग , एक की मौत