CG की संक्षिप्त खबरें [8 April] : बंजारा महाकुंभ में शामिल होंगे सीएम साय, मौसम फिर ले सकता है करवट 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास में 12 बजे समीक्षा बैठक लेंगे।

Updated On 2025-04-08 10:08:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बंजारा महाकुंभ में शामिल होंगे सीएम साय

मंगलवार 8 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास में 12 बजे समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद 1:15 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मौसम बदलने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम खुलने की वजह से तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हाने की संभावना जताई गई है।

Similar News