दिल्ली जाएंगे बलौदाबाजार कलेक्टर: दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए, परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर का संभालेंगे पद

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी और वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर पद पर पदस्थ दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Updated On 2026-01-10 14:39:00 IST

 कलेक्टर दीपक सोनी

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ कैडर 2011 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर पद पर पदस्थ दीपक सोनी को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

श्री सोनी अब पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। उनके कार्यकाल के दौरान बलौदाबाजार जिले में प्रशासनिक सख्ती, विकास कार्यों की गति और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उनकी केंद्रीय नियुक्ति को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।  




Tags:    

Similar News

आदिवासी युवक से बदमाशों ने की मारपीट: समझौते के बहाने बुलाकर की पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, बोले- सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने योगेश ठाकुर: भाजपाइयों संग दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

MGNREGA पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अमितेश शुक्ल बोले- नाम बदलना गरीबों के अधिकारों पर हमला