शिव मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, बोले- सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक

जगदलपुर में विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महादेव का पूजन-अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

Updated On 2026-01-10 21:22:00 IST

भगवान शिव को जलाभिषेक करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 

अनिल सामंत- जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी तेरह मंडलों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। स्थानीय महादेव घाट स्थित प्राचीन श्री शंकर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा महादेव का पूजन-अर्चन करते हुए जलाभिषेक किया और 101 बार ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप में सहभागिता की। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की उस सनातन चेतना का प्रतीक है, जो सहस्राब्दियों के संघर्षों के बाद भी अक्षुण्ण रही है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक दृढ़ता और ऐतिहासिक निरंतरता का शाश्वत प्रतीक है। 


सोमनाथ मंदिर हजारो वर्षो का गौरवशाली इतिहास
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का हजार वर्षों का गौरवशाली इतिहास भारत की अदम्य आस्था और सांस्कृतिक संकल्प का प्रमाण है। राष्ट्र इस वर्ष 1026 से 2026 तक की सहस्राब्दी स्मृति के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है। यह आयोजन भारत के आत्मगौरव, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया। 


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
महादेव घाट शिवमंदिर में संपन्न हुए इस आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, श्रीधर ओझा, सफीरा साहू, रंजीत पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, बृजेश भदौरिया, राजेश श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, सुधा मिश्रा, शशिनाथ पाठक,अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, सूर्य भूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, संतोष बाजपेयी, दिगम्बर राव, बृजेश शर्मा, आशा साहू, राजपाल कसेर, किरण दीवान, राजा यादव, संतोष त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

सूरजपुर के धान केंद्रों में गड़बड़ी: सारारावां केंद्र से 80 लाख का धान गायब, प्रशासन में मचा हड़कंप

रेलवे में 'कवच' ट्रायल का शुभारंभ: सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक ब्रेकिंग प्रणाली से रुकी ट्रेन

छत्तीसगढ़ में होंगे आईपीएल के मैच: रायपुर को होम ग्राउंड बना सकती है आरसीबी

कांग्रेस का MGNREGA बचाओ संग्राम: भाजपा ने तंज कसते हुए जारी किया वीडियो