24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म: गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में 24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Updated On 2026-01-10 12:54:00 IST

कोतवाली पुलिस स्टेशन अंबिकापुर

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां 24 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म की घटना के बाद मुख बधिर युवती गर्भवती हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब बड़ी बहन मायके अंबिकापुर पहुंची। जिसके बाद मुख बधिर बहन ने इशारों में अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी।

अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि, जब वह कुआं की ओर गई थी पानी लेने तभी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था। फिलहाल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

चार दोस्तों के साथ मिलकर डायल 112 के ड्राइवर ने युवती से किया गैंगरेप
वहीं 10 जनवरी को कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ जनता की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 के एक चालक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

SECL के सूने मकान में युवती के साथ दरिंदगी
मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डायल 112 का चालक अपने साथियों के साथ युवती को बांकी स्थित एसईसीएल (SECL) के एक सूने मकान में ले गया था। वहाँ चालक और उसके 4 अन्य साथियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस महकमे में हड़कंप, 2 आरोपी हिरासत में
पीड़िता ने किसी तरह घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही विभाग को पता चला कि, मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

5 आरोपियों में अब तक 2 गिरफ्तार
आपको बता दें कि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 5 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार और मुलाहिजे के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

आदिवासी युवक से बदमाशों ने की मारपीट: समझौते के बहाने बुलाकर की पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, बोले- सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने योगेश ठाकुर: भाजपाइयों संग दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

MGNREGA पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अमितेश शुक्ल बोले- नाम बदलना गरीबों के अधिकारों पर हमला