CG की संक्षिप्त खबरें [1 March] : छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, रायपुर दौरे पर मुख्यमंत्री साय, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर का दौरा करेंगे। प्रदेशभर में आज कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू
छत्तीसगढ़ 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरु हो गई है। 2,40, 341 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेशभर में 2397 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 10 वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक परीक्षा होगी।
रायपुर दौरे पर मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर का दौरा करेंगे। 11 बजे एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1.15 बजे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 8 वें प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
प्रदेशभर में आज कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। ED के सुकमा और कोंटा कार्यालय की जानकारी मांगने को लेकर ED विरोध करेगी। पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 3 मार्च को ED कार्यालय के सामने कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करेगी।