बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया समर्पण: एसपी और DIG CRPF के समक्ष डाले हथियार, कुल 84 लाख का था ईनाम

बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने एसपी और DIG CRPF के सामने समर्पण किया। सभी पर कुल 84 लाख का ईनाम था।

Updated On 2025-12-16 17:15:00 IST

बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया समर्पण

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एसपी कार्यालय में 84 लाख के कुल 34 ईनामी नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। नक्सलियों ने एसपी बीजापुर और DIG CRPF के समक्ष हथियार डाले हैं।

वहीं तेलंगाना स्टेट कमेटी का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ़ चोक्का राव को मंचिराल से गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि, दामोदर के साथ कुल 15 नक्सलियों को मंचिराल एक मकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 9 महिला और 7 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों को हैदराबाद DGP कार्यालय ले जाने की बात कही जा रही है। फ़िलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बीते दिनों राजनांदगांव में किया था सरेंडर
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों राजनांदगाव में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन की महत्वपूर्ण MMC (महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) जोनल कमेटी के सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर उर्फ होरूपु उर्फ देउ मज्जी (53 वर्ष) ने अपने 11 साथियों के साथ राजनांदगांव में हथियार डाल दिए। इन 12 नक्सलियों पर तीनों राज्यों में कुल 2 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सबसे बड़ा ईनाम रामधेर पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये का था।



Tags:    

Similar News

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल