CG की बड़ी खबरें : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का रायपुर दौरा, सीएम साय ने मतदाताओं का जताया आभार 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो गया है।

Updated On 2025-02-12 09:47:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की बड़ी खबरें 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का रायपुर दौरा

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता कर संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में मंत्री और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

सीएम साय ने मतदाताओं का जताया आभार 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- नगरीय निकाय चुनाव - 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक पूरा हुआ। मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने ‘अटल विश्वास पत्र’ के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है, जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। 

ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हो सकते हैं पूर्व महापौर एजाज ढेबर

शराब घोटाला मामले में आज ईओडब्ल्यू के समक्ष पूर्व महापौर एजाज ढेबर पेश हो सकते हैं। एजाज ढेबर के परिजन भी ईओडब्ल्यू ऑफिस आ सकते हैं। शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने एजाज ढेबर और उनके परिजनों को नोटिस दिया है। 
 

Similar News