सीएम साय से मिले समाजसेवी होरा: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर दी बधाई, सरकार के कामों की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दी बधाई। 

Updated On 2024-01-24 19:02:00 IST
सीएम साय को गुलाब देते हुए होरा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। राज्य अतिथि गृह पहुना में उन्होंने सीएम को उनकी इच्छा के अनुसार, गुलाब के फुल भेंट किया। चेयरमेन होरा ने सीएम साय को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। 

वहीं चेयरमैन होरा ने भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की सराहना करते हुए कहा कि, जल्द ही छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में एक विकसित राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। छत्तीसगढ़ में जनता की खुशहाली के लिए ही कार्य किया जाएगा। 

सीएम साय ने सहयोग का दिया आश्वासन
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय से भी अवगत कराया और ग्रैंड न्यूज़ के विस्तार को लेकर जानकारी भी दी। उन्होंने एम साय से ग्रैंड न्यूज़ के प्रचार प्रसार के लिए सहयोग की मांग की। इस पर सीएम साय ने उन्हें सहायता प्रदान का आश्वासन भी दिया है। 

ग्रैंड विजन के बंद होने की भी दी जानकारी 
वहीं चेयरमैन होरा ने सीएम साय को जानकारी देते हुए कहा कि, प्रदेश के कुछ जिलों में ग्रैंड विजन के बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है जो झूठ है। ग्रैंड विजन लगातार अपने उपभोक्ताओं को काफी कम दामों में मनोरंजन के अच्छे साधन उपलब्ध कराते आ रहा है। आने वाले समय में लोगों को और भी अधिक विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

Tags:    

Similar News