कैंप से चोरी गई रायफल बरामद : जुआरी आरक्षक ने ही कर्ज चुकाने के लिए चुराए थे, 20 जिंदा कारतूस भी बरामद

कवर्धा पुलिस ने सुरक्षाबलों के 17वीं बटालियन कैंप में हुई चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से चोरी की सामानों को भी बरामद किया है। 

Updated On 2024-12-13 16:11:00 IST
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों के 17 वीं बटालियन कैंप में चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई इंसास रायफल और 20 नग कारतूस को भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

करीब  40 दिन बाद आरोपी आरक्षक नरोत्तम रात्रे के साथ एक सहयोगी को पुलिस ने धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक ऑनलाइन जुआ सट्टा का आदी था। आरोपी पर 4 लाख रुपए का कर्ज भी था। कर्ज छूटने के लिए रायफल और 20 नग जिंदा कारतूस को चोरी कर कर ब्लैकमेल रहा था। वहीं आरोपी रायफल वापस करने के बदले दस लाख रुपए की मांग कर रहा था। 

Similar News