दशहरा-दीपावली में 6-6 दिन का अवकाश : गर्मी की छुट्टियां होंगी 46 दिन की, कब से कब तक कौन सा अवकाश.. पढ़िए

छत्तीसगढ़ के स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में दशहरा-दीपावली और ग्रीष्मकालीन अवकाशों की घोषणा कर दी गई है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-20 17:17:00 IST
महानदी भवन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षण सत्र 2024-25 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड/बी. एड/एम.एड महाविद्यालयों में, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश निम्नानुसार होंगे- 

यहां देखें आदेश

  1. दशहरा अवकाश - दिनांक 07.10.2024 से 12.10.2024, तक कुल 06 दिन,
  2. दीपावली अवकाश - दिनांक 28.10.2024 से 02.11.2024, तक कुल 06 दिन
  3. शीतकालीन अवकाश - दिनांक 23.12.2024 से 28.12.2024, तक कुल 06 दिन
  4. ग्रीष्मकालीन अवकाश - दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025, तक कुल 46 दिन

कुल 64 दिन

Similar News