सड़क हादसा : शादी समारोह में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत 

बिलासपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी।

Updated On 2025-02-16 16:54:00 IST
Road accident

प्रेम सोमवंशी - कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था मनोज

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय मनोज बैगा पिता बिसराम बैगा था। वह ग्राम शिवलखार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम नेवसा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि, 15 फरवरी की रात 9 बजे एक शादी कार्यक्रम के लिए घर से निकला था तभी वह अपने गांव नेवसा के बंधवा पारा मेन रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें... तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित होकर बाइक 100 फीट गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

अज्ञात वाहन की तलाश जारी 

मृतक के परिजनों ने बताया कि,  मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। रात को ही कोटा पुलिस को परिजनों ने घटना की सूचना दे दी थी जिसके बाद मृतक के शव को मरचुरी में रखा गया था। रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति