नगरीय प्रशासन विभाग में पदोन्नति : प्रमोशन के साथ अफसरों को दी गई नई पदस्थापना 

राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

Updated On 2024-12-17 19:57:00 IST
महानदी भवन

रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, विनिता वर्मा, जो वर्तमान में नगर पालिक निगम, भिलाई में कार्यरत थीं। उन्हें पदोन्नति के उपरांत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही दीपक कुमार खांडे, जो पहले संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में कार्य कर रहे थे, अब पदोन्नति के बाद नगर पालिक निगम, भिलाई में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं जयंत सिन्हा, जो अब तक क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के बाद संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में स्थानांतरित किया गया है। क्रांति अशोक कुमार, जो क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के बाद कार्यालय संयुक्त संचालक, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

Similar News