नगरीय निकाय चुनाव : प्रत्याशियों के खर्चे की सीमा तय, इन पदों के उम्मीदवार कर सकेंगे इतना खर्च, देखें आदेश
राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर पालिका परिषद में महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी है। राजधानी रायपुर नगर निगम में महापौर पद के उम्मीदवार 25 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे।
By : रमन द्विवेदी
Updated On 2024-12-25 20:10:00 IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर पालिका परिषद में महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय कर दी है। राजधानी रायपुर नगर निगम में महापौर पद के उम्मीदवार 25 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। 3 से 5 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगम में प्रत्याशी के लिए 20 लाख रुपए की सीमा तय की गई है। वहीं 3 लाख से कम जनसंख्या वाले निगम में प्रत्याशी 15 लाख तक खर्च कर सकेंगे।