Raipur south by election result : सीएम साय बोले- जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई

रायपुर दक्षिण में बीजेपी को मिली जीत पर कहा कि, आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। जनता ने बीजेपी पर विश्वास व्यक्त किया है।

Updated On 2024-11-23 15:52:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण में बीजेपी को मिली जीत पर कहा कि, आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। रायपुर दक्षिण में 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। जीत के लिए हमारे सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई। रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि, जनता ने बीजेपी पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है। 11 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया जनता ने उस पर मुहर लगाई है। 

कांग्रेस के लोग जहां भी जाते हैं बंटाधार करके आते हैं- सीएम साय 

भूपेश बघेल को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग जहां जाते हैं बंटाधार करके आते हैं। 

मतदाताओं ने चेहरा नहीं सरकार देखकर वोट दिया- आकाश शर्मा

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने कहा कि, हम लोग जनता का मूड नहीं भांप पाए। मतदाताओं ने सरकार और पार्टी को देखकर वोट दिया। मतदाताओं ने चेहरा नहीं सरकार देखकर वोट दिया। 
आकाश शर्मा ने कहा कि, हमारे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया। जनता का आदेश मुझे स्वीकार है। सुनील सोनी को बधाई देता हूं। मैं लगातार जनता के बीच रहूंगा और जनता के लिए लड़ाई लड़ूंता रहूंगा।

इसे भी पढ़ें : भाजपा के सुनील सोनी 46 हजार मतों से जीते, बोले- सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर करेंगे विकास

जीत के बाद सुनील सोनी ने जताया जनता का आभार 

वहीं जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है। मैं रायपुर दक्षिण की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जनता की जीत है। रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। 

Similar News

चाइनीज मांझे पर सख्ती: दुकानों से जब्ती, जुर्माना भी लगाया

सूरजपुर के उमापुर धान खरीदी केंद्र में बवाल: तौल को लेकर किसान और हमालों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

चार राइस मिलों में छापा: 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

किसान ने जान देने की कोशिश: तहसीलदार को नोटिस, पटवारी निलंबित

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़