संगठनात्मक नियुक्ति : रमेश चंद्र कुमार बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के मिडिया प्रभारी

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा और महासचिव बृजेश पाण्डेय की अनुशंसा पर रमेश चंद्र कुमार को प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाया गया है।

Updated On 2024-12-25 20:35:00 IST
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कॉन्सिल के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा और महासचिव बृजेश पाण्डेय की अनुशंसा पर रमेश चंद्र कुमार को प्रदेश मिडिया प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर रमेश कुमार ने कहा कि, ये लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं उनके हक़ के लिए लड़ना है। मजदूर, श्रमिक, किसान, ठेले वाले, ऑटो चालक, स्वास्थ्य कर्मी को उनका हक़ दिलाना मेरा कर्तव्य है, जो मुझे जवाबदारी दी गयी है उसका निर्वहन करुंगा और मजदूरों के लिए सदैव खड़ा रहूंगा। 

रमेश चंद्र कुमार

इन्हें भी मिला दायित्व 

देश अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की सहमति से बिलासपुर जिला मे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसलिंग जिला बिलासपुर से शाहिद रज़ा को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है। इस महत्वपूर्ण श्रमिक मजदूर के हित की जिम्मेदारी मिलने पर शाहिद रज़ा ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जो भरोसा मुझ पर दिखाया गया है उस पर मै खरा उतरने का पुरा प्रयास करूंगा और जिले के सभी पदाधिकारी गण सदस्य गणों के साथ मिलकर मजदूरों के हित मे काम करूंगा।

Similar News