दिल्ली पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा 

पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात भेंट की। जहां उन्होंने कुरूद विधानसभा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। 

Updated On 2024-12-02 20:11:00 IST
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात करते विधायक अजय चंद्राकर और अन्य नेता

यशवंत गंजीर- कुरुद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर सोमवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात भेंट की। जहां उन्होंने कुरूद विधानसभा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और जनहित से संबंधित कार्यों और आवश्यक मांगों को उनके के समक्ष प्रस्तुत किया।

केंद्रीय मंत्री ने श्री चंद्राकर के मांगो को गंभीरता से प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। इस औपचारिक मुलाकात में समसामयिक राजनीतिक मुद्दे और छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर भी आवश्यक चर्चा हुई। उनके साथ राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री मांडविया से भेंट कर विभिन्न विकासकार्यो से जुड़े मांग पत्र भेंट किया। 

Similar News