मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर साधा निशाना : बोलीं- पूर्ववर्ती सरकार कुपोषण पर नहीं थी गंभीर, बीजेपी दे रही है पोषित आहार

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-01 13:49:00 IST
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में कुपोषण की समस्या गंभीर हो गई थी। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कुपोषण में कमी लाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। Full View

कटघोरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषित आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे प्रदेश में कुपोषण की स्थिति में सुधार हो रहा है। भाजपा सरकार की योजनाएं और प्रयास जमीनी स्तर पर असर दिखा रहे हैं और आने वाले समय में कुपोषण की समस्या को और भी नियंत्रित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें... इसे भी पढ़ें... बनी सहमति : निगम, मंडल, आयोग की पहली सूची में होंगे एक दर्जन नाम

कांग्रेस ने कुपोषण को किया नजर अंदाज 

पूर्ववर्ती कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, पिछली सरकार के दौरान कुपोषण को नजर अंदाज किया गया। जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। भाजपा सरकार ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं। जिससे अब स्थिति में सुधार हो रहा है। राज्य की विष्णुदेव सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के पोषण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

इसे भी पढ़ें... इसे भी पढ़ें... टीकाकरण के बाद दो नवजात की मौत : दो दिन पहले 7 बच्चों को लगा था टीका, 5 बच्चे सीएचसी में भर्ती

Similar News